सोमवार, 30 अक्टूबर 2023

परिस्थितियों को दोष देना

Mohan Mohare.परिस्थितियों को दोष देना 
best inspirational story
कुछ लोग हमेशा परिस्थितियों  को ही दोष देते है
यह motivational story ऐसी है
जिसको सुनकर आपकी आंखें खुल सकती है
इस कहानी को जल्दी से जल्दी  शुरू करते हैं

काफी समय पहले की बात है दोस्तों
एक आदमी रेगिस्तान में फंस गया था 
वह मन ही मन अपने आप को बोल रहा था कि यह कितनी अच्छी और सुंदर जगह है
अगर यहां पर पानी होता तो यहां पर कितने अच्छे-अच्छे पेड़ उग रहे होते 
और यहां पर कितने लोग घूमने आना चाहते होंगे
 मतलब ब्लेम कर रहा था
 कि यह होता तो वो होता  और वो होता  तो शायद ऐसा होता 
ऊपरवाला देख रहा था अब उस इंसान ने सोचा यहां पर पानी नहीं दिख रहा है 
उसको थोड़ी देर आगे जाने के बाद उसको एक कुआं दिखाई दिया जो कि
 पानी से लबालब भरा हुआ था काफी देर तक
 विचार-विमर्श करता रहा खुद से

 फिर बाद उसको वहां पर एक रस्सी और बाल्टी  दिखाई दी  इसके बाद कहीं से
एक पर्ची उड़ के आती है जिस पर्ची में लिखा हुआ था कि तुमने कहा था कि
यहां पर पानी का कोई स्त्रोत  नहीं है अब तुम्हारे पास पानी का स्रोत भी है
अगर तुम चाहते हो तो यहां पर पौधे लगा सकते हो
वह चला गया दोस्तों
 तो यह कहानी हमें क्या सिखाती है
यह कहानी हमें यह सिखाती है कि
अगर आप परिस्थितियों को दोष देना चाहते हो कोई दिक्कत नहीं है
 लेकिन आप परिस्थितियों को दोष देते हो कि अगर यहां पर ऐसा  हो और
आपको वह सोर्सेस मिल जाए तो क्या परिस्थिति को बदल सकते हो

 इस कहानी में तो यही लगता है कि कुछ लोग सिर्फ परिस्थिति को दोष देना जानते हैं
अगर उनके पास उपयुक्त स्रोत हो तो वह परिस्थिति को नहीं बदल सकते
सिर्फ वह ब्लेम करना जानते हैं लेकिन हमे ऐसा  नहीं बनना है दोस्तों
 इस कहानी से यह शिक्षा मिलती है कि अगर आप चाहते हो कि
 परिस्थितियां बदले और आपको अगर उसके लिए उपयुक्त साधन मिल जाए तो
आप अपना एक परसेंट योगदान तो दे ही सकते हैं और
मुझे पूरा भरोसा है कि अगर  आपके साथ ऐसी कोई घटना घटित होती है

गुरुवार, 12 जनवरी 2023

शायरी

🚶 चलता रहूंगा अकेला सही,
नहीं चाहिए दोगलों का साथ।

पंसद नहीं मुझे मतलबी लोगों का हाथ 🤝।।
_Mohan Mohare
Mo.9131795188
#mohan_mohare

रविवार, 16 जनवरी 2022

motivational kahani||प्रेरणादायक कहानी||शायरी||कविता||shayari||romantic shayari


1. हार गया लेकिन खुद से जीत गया
hindi motivational story

दोस्तों नमस्कार आप सभी का स्वागत है
आज मैं आपको एक ऐसी motivational stories बता रहा हु जिसे पढ़ने के बाद 
आपकी ऊर्जा पहले जैसी नही रहेगी तो चलिए
बिना आपका समय गवाये motivational story को शुरू करते है
 
हरीश नाम का एक लड़का था उसको दौड़ने का बहुत शौक था 
वह कई मैराथन में हिस्सा ले चुका था
परंतु वह किसी भी race को पूरा नही करता था
एक दिन उसने ठान लिया कि चाहे कुछ भी हो जाये वह race पूरी जरूर करेगा
अब रेस शुरू हुई 

 

हरीश ने भी दौड़ना शुरू किया धीरे 2
सारे धावक आगे निकल रहे थे
मगर अब हरीश थक गया था
वह रुक गया
फिर उसने खुद से बोला अगर मैं दौड़ नही सकता तो 
कम से कम चल तो सकता हु
उसने ऐसा ही किया वह धीरे 2
चलने लगा मगर वह आगे जरूर बढ़ रहा था
अब वह बहुत ज्यादा थक गया था
और नीचे गिर पड़ा

 

उसने खुद को बोला
की वह कैसे भी करके आज दौड़ को पूरी जरूर करेगा
वह जिद करके वापस उठा
लड़खड़ाते हुए आगे बढ़ने लगा और अंततः वह रेस पूरी कर गया
माना कि वह रेस हार चुका था
लेकिन आज उसका विश्वास चरम पर था क्योंकि आज से पहले
 race को कभी पूरा ही नही कर पाया था
वह जमीन पर पड़ा हुआ था
क्योंकि उसके पैरों की मांसपेशियों में बहुत खिंचाव हो चुका था
लेकिन आज वह बहुत खुश था
क्योंकि
आज वह हार कर भी जीता था
motivational story in hindi for success
दोस्तों हम भी तो इस तरह की गलती करते है हमारी life में
कभी भी अगर कोई परेशानी होती है तो उस काम को नही करते और छोड़ देते है
अगर आप एक student हो और रोज 10 hr की study करते हो
और किसी दिन कोई परेशानी की वजह से आप पढ़ाई नही करते मगर आपको
भले ही 5 hr मिले पढ़ना जरूर चाहिए
हरीश की कहानी से हमे यही सीखने को मिलता है कि अगर हम
लगातार आगे बढ़ते रहे तो एक दिन हम हारकर भी जीत
जाएंगे

 

छोटे छोटे कदम बढ़ाते जाओ और आगे बढ़ते जाओ
यही सफलता का नियम है
अगर आपको भी ये motivational story अच्छी लगी हो तो

रविवार, 26 दिसंबर 2021

प्रेरणादायक कहानी|| प्रेरणा दायक स्टोरी||हिन्दी शायरी

शहर के मशहूर लोहार के पास एक नौजवान आया और बोला ...मुझे एक ऐसी तलवार बना दो जो सबसे अलग हो क्योंकि मुझे बादशाह की फौज के लिए जंग में जाना है। मैं कुछ कमाल करना चाहता हूँ।

लोहार ने उसकी बातों को बेहद गंभीरता से सुना और कहा कि ऐसी तलवार बनाने में समय लगता है । आपको एक साल तक इंतजार करना होगा......?

नौजवान तैयार हो गया।

लोहार ने उससे कहा कि अब आप एक साल फ्री हैं तो ऐसा करो कि तलवार चलाने की कला तलवार के गुरू से सीखो। आपकी ये तलवार बहुत खास होगी। इसलिए किसी माहिर गुरु का छात्र होना ज़रूरी है।

नौजवान ने प्रशिक्षण शुरू कर दिया।

एक साल बाद वो लोहार के पास आया और उससे अपनी तलवार ले ली। जंग में गया, खूब तारीफ और नाम कमाया।

जब नौजवान जंग से लौटकर लोहार का शुक्रिया अदा करने आया तो लोहार ने कहा कि शुक्रिया उस उस्ताद का अदा करो जिससे तुमने तलवारबाज़ी की कला सीखी । तुम्हारी ये तलवार भी आम तलवार के जैसी ही थी जो दो दिन में बन गई थी ।

नौजवान को अब ये समझते देर न लगी कि " यह आपकी कला औऱ हुनर ही है जो एक साधारण चीज़ को भी ख़ास बनाती है। प्रशिक्षण औऱ निरंतर अभ्यास वह जादू है जो किसी भी कार्य के परिणाम को इतना विशेष बनाता है कि देखने वालों को लगता है कि यह जादू है, क्योंकि प्रशिक्षण ही आत्मविश्वास देता है। 

इसलिए आत्मविश्वास एक जादू है। ये जादू आपसे कुछ भी करवा सकता है, अगर आपको इसका मंत्र मालुम हो।

बुधवार, 22 दिसंबर 2021

शुक्रवार, 26 नवंबर 2021

motivational quotes Hindi|| motivational shayari hindi

सपने और लक्ष्य में एक ही अंतर है
सपने के लिए बिना मेहनत की नींद चाहिए
और लक्ष्य के लिए बिना नींद की मेहनत